UP Police Constable Bharti 2025 उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक बार फिर से उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के कुल 28000 पदों पर यह भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी उत्तर प्रदेश पुलिस प्रोन्नत बोर्ड की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार इस समय 60244 पदों के लिए हो रही भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है इस भर्ती प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद उत्तर प्रदेश में 28000 पदों पर एक बार फिर से नया विज्ञापन जारी होने जा रहा है आपको बता दें उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही हम 28000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहे हैं
यूपी पुलिस कांस्टेबल नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर ताजा अपडेट
UP Police Constable Bharti 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस प्रोन्नत बोर्ड की तरफ से होने वाली 28000 पदों में 19220 पद सिपाही के भरे जाएंगे जिसमें सिपाही के 9837 पद सिपाही विशेष सुरक्षा बल के 1341 पद महिला सिपाही बदायूं गोरखपुर और लखनऊ में 2282 पद सिपाही नागरिक पुलिस के 3245 पद सिपाही पदों और सशस्त्र बल पुलिस के 2444 पद सिपाही घुड़सवार के 71 पदों पर यह भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी इसके साथ ही दरोगा के भी 4543 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को मंजूरी मिल गई है जिसमें उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 4242 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी जबकि उप निरीक्षक नागरिक पुलिस महिला पीएसी वाहिनी बदायूं गोरखपुर और लखनऊ के 106 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी इसके साथ ही प्लाटून कमांडर तथा उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस बल के 135 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करनी है इसके साथ ही प्लाटून कमांडर उप निरीक्षक विशेष सुरक्षा बल के 60 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करनी है
यूपी पुलिस जेल वार्डन के पदों पर भी होगी भर्ती
UP Police Constable Bharti 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल में जेल वार्डन के भी 2833 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी यह भर्ती प्रक्रिया सीधी भर्ती के माध्यम से पूरी करने का प्रस्ताव भेजा गया है इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत अप्रैल महीने से प्रारंभ होने की संभावना जताई जा रही है आपको बता दें कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के 1153 पदों पर और लिपिक लेखा एवं गोपनीय सहायक के 345 पदों पर जब की रेडियो सहायक परिचालक के 44 पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया पूरी करनी है
यूपी पुलिस भारती को लेकर योगी सरकार ने दिए आदेश
UP Police Constable Bharti 2025 उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पिछले दिनों में 30000 पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक घोषणा की थी जिसमें उन्होंने बताया था कि जल्द ही पुलिस प्रोन्नत बोर्ड की तरफ से 30000 पदों पर पुलिस भारती का एक और नया विज्ञापन बेरोजगार छात्रों के लिए जारी किया जाएगा ऐसे में इस समय चल रही 60244 पदों पर सिपाही भर्ती प्रक्रिया पूरी होने जा रही है जिसके परिणाम घोषित कर दिए गए हैं और इसकी मेरिट लिस्ट भी अंतिम रूप से घोषित कर दी गई है इस समय केवल चल रही भर्ती प्रक्रिया में मेडिकल टेस्ट होना बाकी है उसके बाद सभी सफल अभ्यर्थियों को जॉइनिंग दे दी जाएगी
إرسال تعليق