KVS Shikshak Bharti New Rule 2025 केंद्रीय विद्यालय शिक्षक भर्ती में नए नियम हुआ लागू लाखों छात्रों को लगा बड़ा झटका

KVS Shikshak Bharti New Rule 2025 केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक बनने का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ गई है केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक बनने के लिए अब छात्रों को तीन चरणों की परीक्षा में सम्मिलित होना होगा आपको बता दें केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक बनने के लिए छात्रों को पहले लिखित परीक्षा उसके बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया के बाद छात्रा का चयन किया जाता था लेकिन केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से जारी नई नोटिफिकेशन में अब केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से आयोजित शिक्षक भर्ती में शामिल होने के लिए छात्रों को तीन चरणों में जिसमें प्रारंभिक परीक्षा मुख्य परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया से गुजरने के बाद छात्रा का चयन किया जाएगा

केंद्रीय विद्यालय शिक्षक भर्ती को लेकर ताजा अपडेट

KVS Shikshak Bharti New Rule 2025 केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से देश-विदेश में संचालित 1253 विद्यालयों में यह नियम लागू किया गया है आपको बता दें केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने तीन चरणों की परीक्षा को मंजूरी प्रदान कर दी हैं इसके बाद केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से नए नियम को लागू कर दिया गया है केंद्रीय विद्यालय संगठन के संयुक्त आयुक्त डॉ पीके देव कुमार ने 20 मार्च को आयुक्त निधि पांडे को पत्र लिखा इसके साथ ही इस नियम को लागू करने की बात कही गई आपको बता दें केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक भर्ती के लिए अब ऐसी एजेंसी का चयन किया जाएगा जो कि पहले से ही नई भर्तियों का अनुभव रखती हो तथा भर्ती में पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया को पूरी कर सके

केंद्रीय विद्यालय शिक्षक भर्ती में 2022 में कई अहम हुए थे बदलाव

KVS Shikshak Bharti New Rule 2025 केंद्रीय विद्यालय संगठन शिक्षक भर्ती में 2022 में कई बदलाव किए गए थे जिसमें 2022 में आयोजित केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से शिक्षक भर्ती में उप प्रधानाचार्याओं व प्रधानाचार्य की भर्ती के लिए परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया था उस समय केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से भर्ती प्रक्रिया को कंप्यूटर आधारित परीक्षा के नियम लागू किए गए थे और प्राचार्य और उप्राचार्य भारती के प्रश्न पत्र में भी प्रश्न पत्र की संख्या एक से बढ़कर दो कर दी गई थी

Post a Comment

Previous Post Next Post
Whatsapp Group
Telegram channel
Whatsapp Group
Telegram channel
CLOSE ADVERTISEMENT