UP Sarkari Naukari 2024 : यूपी में 2 लाख पदों पर सरकारी नौकरी की होगी बहाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने दिए आदेश
UP Sarkari Naukari 2024 उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ गई है आपको बता दे उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की तरफ से एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा गया कि उत्तर प्रदेश में अगले 2 वर्षों में दो लाख पदों पर सरकारी नौकरी छात्रों को दी जाएगी इसके साथ उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की तरफ से यह भी कहा गया कि उत्तर प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के 60000 से ज्यादा पदों पर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया चल रही है ऐसे में उत्तर प्रदेश में अगले दो वर्षों में 2 लाख से ज्यादा सरकारी विभागों में पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की तरफ से दिए गए हैं
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करेगा राजस्व लेखपाल पदों पर भर्ती
UP Sarkari Naukari 2024 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा उत्तर प्रदेश में जल्द ही राजस्व लेखपाल के 4000 से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है ऐसे में उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे छात्रों के लिए राजस्व लेखपाल में आवेदन करने का एक मौका जल्द मिलने वाला है आपको बता दें 8085 पदों पर राजस्व लेखपाल की भर्ती प्रक्रिया हाल ही में संपन्न करवाई गई है ऐसे में उत्तर प्रदेश में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को एक बार फिर से राजस्व लेखपाल के 4000 से ज्यादा पदों पर भारती के लिए आवेदन करने का मौका मिलने जा रहा है यह भर्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से कराई जाएगी
उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग में 900 पदों पर होगी बाबुओं की भर्ती
UP Sarkari Naukari 2024 उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को 900 से अधिक क्लर्क पदों के लिए अधियाचन भेजा गया है यह भर्ती भी उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इस भर्ती में आवेदन करने का मौका मिलेगा इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास ट्रिपल सी के साथ कंप्यूटर ज्ञान होना आवश्यक है तथा अभ्यर्थी को हिंदी के 25 शब्द और अंग्रेजी के 30 शब्द टाइपिंग स्पीड भी होना जरूरी है यह भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द शुरू करने वाला है
उत्तर प्रदेश में जल्द होंगे 42000 पदों पर होमगार्ड की भर्ती
UP Sarkari Naukari 2024 उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की तरफ से उत्तर प्रदेश में 42000 पदों पर होमगार्ड की भर्ती के निर्देश जारी कर दिए गए हैं उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से कहा गया है कि होमगार्ड की भर्ती दो चरणों में पूरी की जाएगी पहले चरण में 21000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया संपन्न की जाएगी और दूसरे चरण के लिए 21000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया संपन्न की जाएगी ऐसे में उत्तर प्रदेश में जल्द ही 42000 पदों पर होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है
Post a Comment